2025, Vol. 12, Issue 2, Part B
स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व का अध्ययन
Author(s): डाॅ. मदन लाल कुर्रे
Abstract:भारत में स्वास्थ्य शिक्षा के ज्ञान का बहुत महत्व है क्योंकि इस देश की बहुसंख्यक आबादी स्वास्थ्य व सफाई के बुनियादी सिद्धांतों व संकल्प से ही अनजान है। इस अज्ञानता के कारण लोग बीमारियों की रोकथाम में नाकाम सिद्ध होते हैं। लोगों में या अज्ञानता दूर करना बहुत बड़ी आवश्यकता व चुनौती बन गया है। उन्हें स्वास्थ्य व सफाई के बुनियादी सिद्धांतों व नियमों से हर हाल में अवगत करवाया जाना चाहिए। स्वास्थ्य शिक्षा वैज्ञानिक तथ्यों व वैज्ञानिक विधियों की जानकारी प्रदान करती है और यह जानकारी अज्ञानता दूर करने और कई बीमारियों को रोकने व उनका सफाया करने में काफी मददगार साबित हो सकती है। स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम मुख्य तौर पर एहतियाती व रोकथाम की किस्म का कार्यक्रम है क्योंकि इलाज के साथ परहेज हमेशा ही अच्छा होता है। इसलिए ऐसे कार्यक्रम जानकारी व ज्ञान के संचार के लिए काफी कारगर साबित होते हैं। इस शोध में स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व का अध्ययन किया गया है शोध के विषय के रूप में बस्तर जिला, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 60 बच्चों का चयन किया गया जिसमें से स्नातक और स्नातकोत्तर के बच्चें शामिल हैं। जिनसे स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व की जानकारी पर मौखिक साक्षात्कार लिया गया। शोध से यह तथ्य सामने आया कि 40 प्रतिशत बच्चों ने स्वीकारा कि स्वास्थ्य शिक्षा की ज्ञान व जानकारी नहीं है। जबकि 60 प्रतिशत बच्चों ने स्वीकारा कि स्वास्थ्य शिक्षा की ज्ञान व जानकारी है। इस अध्ययन का परिणाम यह निकलता है कि बस्तर जिला, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 60 बच्चों में से 60 प्रतिशत बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा की ज्ञान व स्वास्थ्य शिक्षा की महत्ता की जानकारी है।
Pages: 97-99 | 64 Views 40 DownloadsDownload Full Article: Click Here
How to cite this article:
डाॅ. मदन लाल कुर्रे. स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व का अध्ययन. Int J Phys Educ Sports Health 2025;12(2):97-99.