Contact: +91-9711224068
International Journal of Physical Education, Sports and Health
  • Printed Journal
  • Indexed Journal
  • Refereed Journal
  • Peer Reviewed Journal

P-ISSN: 2394-1685 | E-ISSN: 2394-1693 | CODEN: IJPEJB

Impact Factor (RJIF): 5.38

2022, Vol. 9, Issue 6, Part F

माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि एवं शरीर द्रव्यमान सूचकांक पर योग के प्रभाव का अध्ययन


Author(s): डॉ. अमन सिंह सिसोदिया, नवीन कुमार मेहरा

Abstract:
मानव समुदाय अपनी बुद्धि का प्रयोग कर परिवेश के अनुरूप सर्वोत्कृष्ट विकल्पों का चयन करता है और इन्हीं विकल्पों के परिवर्धन हेतु तत्पर रहता है। मनुष्य परिवेश में उपलब्ध साधनों को बेहतर उपयोग करता है और अपनी अगली संतति के लिए उसके सदुपयोग को सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। इन्हीं प्रयासों का प्रतिफल मानव के जीवन स्तर में सुधार के रूप में मिलता है। मनुष्य के अपेक्षानुरूप जीवन स्तर में सुधार न होने पर वह वातावरण के साथ समायोजन करने में कभी-कभी असफल भी हो जाता है। जीवन को सुसमायोजित करने के लिए मानव इन्हीं संगत साधनों के आधार पर अपनी उत्कृष्टता पर पहुंचता है। सभी साधनों का उपयोग करने में वह अपनी बुद्धि का कुशलतापूर्वक उपयोग करता है। शिक्षा के द्वारा ही वह बुद्धि का कुशलतापूर्वक उपयोग करना सीखता है। उसकी बुद्धि से ही उसकी शैक्षिक उपलब्धि व शारीरिक संरचना भी प्रभावित होती है। शिक्षा वह जीवन पर्यन्त प्राप्त करता है। शिक्षा ज्ञान का वह प्रकाशपुंज है जो मनुष्य के अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर उसका संर्वांगीण विकास करती है।
प्रस्तुत अध्ययन में यह स्पष्ट होता है कि छात्र-छात्राओं की संवेगात्मक बुद्धि व शरीर द्रव्यमान सूचकांक पर प्रभाव डालने वाले कारकों के अध्ययन पर अनेक शोधकर्ताओं ने अपना ध्यान केन्द्रित किया हैं। इस पर विभिन्न्न कारकों पर शोध कार्य भी हुए हैं। किन्तु शोध कार्य के लिए ‘योग’ सदैव से उपेक्षित विषय रहा है अर्थात् इस विषय पर बहुत ही कम कार्य हुआ है।


Pages: 417-420  |  26 Views  4 Downloads

Download Full Article: Click Here

How to cite this article:
डॉ. अमन सिंह सिसोदिया, नवीन कुमार मेहरा. माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि एवं शरीर द्रव्यमान सूचकांक पर योग के प्रभाव का अध्ययन. Int J Phys Educ Sports Health 2022;9(6):417-420.
Important Publications Links
International Journal of Physical Education, Sports and Health

International Journal of Physical Education, Sports and Health


Call for book chapter
International Journal of Physical Education, Sports and Health
Journals List Click Here Research Journals Research Journals